‘महादेव की आरती’ PDF Quick download link is given at the bottom of this article. You can see the PDF demo, size of the PDF, page numbers, and direct download Free PDF of ‘शिव आरती हिंदी में ‘ using the download button.
शिव भोले की आरती – Shivji Ki Aarti PDF Free Download
श्री शिवजी की आरती
भगवान शिवजी की आरती औऱ भजन आप सावन के महीने में भोलेनाथ को जल्दी प्रसन्न कर सकते हैं। शिवजी की आरती ओम जय शिव ओमकारा में भगवान शिव की शक्ति और परब्रह्म स्वरूप का बोध होता है।
इस आरती से शिवजी भक्तों पर कृपा करते हैं। इसलिए भक्तों में इसलिए भक्तों के मन में इस आरती को लेकर गहरी आस्था है। आप भी हर दिन और सावन सोमवार और शिवरात्रि के अवसर पर शिवजी की इस आरती का गायन कीजिए और शिवजी को प्रसन्न कीजिए।
महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। इस दिन भगवान शिव की विधि विधान पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में कोई भी पूजा बिना आरती किए अधूरी मानी जाती है। तो ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की इस आरती को करना न भूलें।
शिवजी आरती Lyrics
ॐ जय शिव ओंकारा, भोले हर शिव ओंकारा।
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥ ॐ हर हर हर महादेव…॥
एकानन चतुरानन पंचानन राजे।
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥ ॐ हर हर हर महादेव..॥
दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।
तीनों रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥ ॐ हर हर हर महादेव..॥
अक्षमाला बनमाला मुण्डमाला धारी।
चंदन मृगमद सोहै भोले शशिधारी ॥ ॐ हर हर हर महादेव..॥
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥ ॐ हर हर हर महादेव..॥
कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता।
जगकर्ता जगभर्ता जगपालन करता ॥ ॐ हर हर हर महादेव..॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर के मध्ये ये तीनों एका ॥ ॐ हर हर हर महादेव..॥
काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठि दर्शन पावत रुचि रुचि भोग लगावत महिमा अति भारी ॥ ॐ हर हर हर महादेव..॥
लक्ष्मी व सावित्री, पार्वती संगा ।
पार्वती अर्धांगनी, शिवलहरी गंगा ।। ॐ हर हर हर महादेव..।।
पर्वत सौहे पार्वती, शंकर कैलासा।
भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा ।। ॐ हर हर हर महादेव..।।
जटा में गंगा बहत है, गल मुंडल माला।
शेष नाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला ।। ॐ हर हर हर महादेव..।।
त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे ॥ ॐ हर हर हर महादेव..॥
ॐ जय शिव ओंकारा भोले हर शिव ओंकारा
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अर्द्धांगी धारा ।। ॐ हर हर हर महादेव….।।…
लेखक | – |
भाषा | हिन्दी |
कुल पृष्ठ | 3 |
Pdf साइज़ | 2.4 MB |
Category | धार्मिक(Religious) |
Related PDFs
Shiv Tandav Stotram PDF In English
Shiv Mahapuran Katha PDF in Hindi
Shiv Bhajan Sangrah PDF In Hindi
शिव भोले की आरती – Shivji Ki Aarti PDF Free Download