लाड़ली बहना योजना लिस्ट | Ladli Behna Yojana List PDF In Hinid

‘लाड़ली बहना योजना लिस्ट’ PDF Quick download link is given at the bottom of this article. You can see the PDF demo, size of the PDF, page numbers, and direct download Free PDF of ‘लाड़ली बहना योजना लिस्ट’ using the download button.

लाड़ली बहना योजना लिस्ट – Ladli Behna Yojana List PDF Free Download

लाड़ली बहना योजना लिस्ट 

जैसे की हम सभी जानते है राज्य और केंद्र दोनों सरकारों ने हमारे समाज में गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं के बीच सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए हैं।

ऐसी ही एक पहल है लाडली बहना योजना, जो जरूरतमंद महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस कवरेज में, हम Mukhyamantri Ladli Behna Yojana Beneficiary List में आपका नाम देखने में आपकी मदद कर रहे हैं।

हम आपको Ladli Behna Yojana List 2023 के बारे में सभी आवश्यक विवरण प्रदान करेंगे, जिसमें इसके उद्देश्य, विशेषताएं और लाभ, पात्रता मानदंड, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक जानकारी शामिल हैं। आपको अपने Ladli Behna Yojna Status Check भी अब करनी चाहिए।

Ladli Behna Yojana Beneficiary List 2023

लिस्ट का नामLadli Behna Yojana Beneficiary List
योजना का नामलाड़ली बहना योजना
शुरू किया गयामध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा
लाभार्थीमध्य प्रदेश के महिलाएं
लाभार्थी सूची जारी होने की तिथि2 मई 2023
सूची देखने की प्रक्रियाऑनलाइन पोर्टल ओर ऑफलाइन
आधिकारिक वेबसाइटcmladlibahna.mp.gov.in

लाडली बहना योजना लिस्ट का उद्देश्य

Ladli Behna Yojana List का मुख्य उद्देश्य बेनेफिशरी लिस्ट में नाम देखने की सुविधा प्रदान करना है। जिससे बेनेफिशरी को इस योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

अपने स्मार्टफोन, कंप्यूटर या लैपटॉप की मदद से वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर घर बैठे ही लाडली बहना योजना लिस्ट में अपने नाम की जांच कर सकेंगे। इससे उनका समय के साथ साथ पैसे भी बचेगा।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना (CMLBY) के लिए उत्साही लाडली बहनों ने अपना आवेदन दर्ज कराया है। इस नई योजना का लाभ लेने के लिए अब तक 1 करोड़ 52 लाख से अधिक बहनों ने आवेदन किया है।

CM Ladli Behna Yojana List की विशेषताएं और इम्पोर्टेन्ट डिटेल्स

  • यह योजना महिलाओं को स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनने में मदद करने के लिए बनाई गई है।
  • इस योजना के लाभ पाने के लिए आय और निवासी प्रमाण पत्र की कोई आवश्यकता नहीं है।
  • इस योजना के लिए आवेदन फॉर्म 25 मार्च से शुरू हो गया है।
  • अप्रैल 2023 के अंत तक फार्म-फिलअप का काम पूरा कर लिया जाएगा।
  • मई तक पात्र लाभार्थियों की अंतिम सूची (Behna Beneficiary List) तैयार कर ली जाएगी और लाडली बहना योजना list तैयार होने पर महिलाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • यह योजना पात्र महिलाओं को प्रति माह 1000 / – रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
  • 10 जून 2023 से 1000 रुपये प्रति माह सीधे महिलाओं के बैंक खातों में भेजे जाएंगे।
  • इस योजना में आवेदन करने के लिए समग्र आईडी को e-KYC के जरिए आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
  • फॉर्म भरने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए हर शहर और गांव में रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किए जाएंगे।

पात्रता

  • इस योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला मध्य प्रदेश राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
  • महिला निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग या गरीबी रेखा से नीचे की होनी चाहिए।
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग जैसी श्रेणियों की महिलाएं आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
  • सरकार ने Mukhyamantri Ladli Behna Yojana में आवेदन करने के लिए कोई आयु सीमा की घोषणा नहीं की है।

किन महिलाओं का नाम Ladli Behna List में नहीं होंगे?

  • राज्य की महिलाएं जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 2.5 लाख से अधिक है, उन्हें लाभार्थी सूची में शामिल नहीं किया जाएगा।
  • जिन महिलाओं के परिवार के पास 5 एकड़ या इससे अधिक जमीन है, उन्हें भी इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।
  • परिवार का कोई भी सदस्य जो कर का भुगतान करता है या परिवार का कोई व्यक्ति जो किसी सरकारी नौकरी में शामिल है, इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।
  • ऐसी ही किसी अन्य योजना से लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं को लाड़ली बहना योजना लिस्ट में शामिल नहीं किया जाएगा।

लाडली बहना योजना लिस्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको एमपी लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर “अनंतिम सूची” या फिर “Ladli Behna Yojana Beneficiary List” लाभार्थी सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • वहां अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें और “ओटीपी भेजे” पर क्लिक करें। फिर, अपना मोबाइल नंबर द्वारा ओ.टी.पी. सत्यापित करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें आपको पूछे गए विवरण जैसे नाम, जिला, ब्लॉक आदि सेलेक्ट करें।
  • सारे डिटेल्स सही से भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, नई अनंतिम लाभार्थी सूची आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

इस प्रकार आप लाडली बहना योजना की नाम लिस्ट देख सकते हैं।

भाषा हिन्दी
कुल पृष्ठ 1
PDF साइज़0.15 MB
CategoryList
Source/Credits

Related PDFs

DEE Assam Merit List 2023 PDF

Personal Loan Documents List PDF

Gujarat MLA List PDF

KGBV Schools List In Telangana PDF

PM Swamitva Scheme Guidelines PDF

Anuprati Coaching Yojana 2023 Notification PDF

लाड़ली बहना योजना लिस्ट – Ladli Behna Yojana List PDF Free Download

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!