MS Word Notes हिन्दी मे | MS Word Notes PDF In Hindi

‘माइक्रोसॉफ्ट वर्ड’ PDF Quick download link is given at the bottom of this article. You can see the PDF demo, size of the PDF, page numbers, and direct download Free PDF of ‘एमएस वर्ड’ using the download button.

MS Word Notes In Hindi – एमएस वर्ड का नोट्स हिंदी में PDF Free Download

Ms Word

एम. एस. ऑफिस का परिचयः एम. एस. ऑफिस, माइक्रोसॉफ्ट द्वारा प्रस्तुत सबसे विकसित उत्पाद है, जो एक कम्प्यूटर ऑपरेटर की कम्प्यूटरीकृत सभी घरेलू तथा कार्यालय सम्बन्धित आवश्यकता को पूरा करने में सक्षम है।

माइक्रोसॉफ्ट ने क्रमश: ऑफिस 95, ऑफिस 97, ऑफिस 2000, ऑफिस XP ऑफिस 2003, ऑफिस 2007 तथा नवीनतम् ऑफिस 2010 आदि प्रकाशन (वर्जन) प्रस्तुत किये है।

प्रत्येक प्रकाशन (वर्जन) में कुछ नई सुविधाएँ आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जोड़ी गई हैं, जिससे कम्प्यूटर पर कार्य करना सरल हो गया। एम. एस. ऑफिस सॉफ्टवेयरों का पैकेज है, जिसमे विभिन्न कार्यों के लिए विभिन्न प्रकार के सॉफ्टवेयर प्राप्त होते हैं। ऑफिस XP तथा ऑफिस 2003 में प्राप्त सॉपवेयर निम्नलिखित हैं

एम. एस. वर्ड

एम. एस. एक्सेल

एम. एस. पावर पॉइन्ट

एम. एस. इन्फोपाय

एम. एस. पब्लियर

एम. एस. एक्सेस

एम. एस. आउटलुक

पुराने वर्जन में एम. एस. इन्फोपाथ तथा एम. एस. पब्लिशर प्राप्त नहीं होता था तथा उसमें हमें एम. एस. फन्ट पेज नामक सॉफ्टवेयर प्राप्त होता था, जो वेब पेज डिजाइन करने में प्रयोग किया जाता था। अब यह सॉफ्टवेयर एम. एस. ऑफिस 2003 तथा एम. एस. ऑफिस 2007 के विशेष वर्जन एम. एस. ऑफिस विथ वेब पेज में उपलब्ध है।

वर्ड प्रोसेसर

किसी कार्यलय मे अधिकतर कार्य दस्तावेज से सम्बन्धित होते हैं। कार्यालय में दस्तावेज तैयार करने के लिए वर्ड प्रोसेसर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, वर्ड प्रोसेसर टाइपिंग करने के काम आता है।

पहले टाइपिंग के लिए टाइपराइटर का प्रयोग किया जाता था, परन्तु आधुनिक काल में यह कार्य कम्प्यूटर तथा वर्ड प्रोसेसर सॉफ्टवेयर के द्वारा किया जाता है।

वर्ड प्रोसेसर सॉफ्टवेयर में वर्ड प्रोसेसिंग से सम्बन्धित अनेक टूल प्राप्त होते हैं. जो प्रत्येक प्रकार के दस्तावेज सम्बन्धित कार्य करने मे परिपूर्ण हैं। वर्ड प्रोसेसर सॉफ्टवेर की सहायता से हम दस्तावेज तैयार तथा उसमे सुधार कर सकते है।

वर्ड प्रोसेसर से जुड़ा एक और शब्द डेक्सटॉप पब्लिशिंग है, ऐसा सॉफ्टवेयर जिसमें टाइपिंग के अतिरिक्त चित्र, फोटो, ग्राफिक्स इत्यादि डालकर दस्तावेज तैयार किया जा सके तथा तैयार करने के पश्चात प्रिन्टर द्वारा प्रिन्ट लिया जा सके, ये सभी कार्य डेक्सटॉप पब्लिशिंग कहलाता है।

ये सभी कार्य कम्प्यूटर द्वारा किया जा सकता है। इसे मानवीय तरीके से नहीं किया जा सकता है। एम. एस. वर्ड इस प्रकार के सॉफ्टवेयर का उत्तम उदाहरण है। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य वर्ड प्रोसेसर सॉफ्टवेयर निम्नलिखित हैं

  1. Word Perfect by Novell by Novell Perfect Office
  2. AMIPRO by Lotus Inc., LOTUS SMARTSUITE etc.
  3. Page Maker by Adobe

इसके अतिरिक्त अन्य वर्ड प्रोसेसर सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध है, परन्तु इसमें सीमित सुविधायें प्राप्त होती हैं, इसलिए इनका प्रयोग आधुनिक युग में नहीं किया जाता है।

एम. एस. वर्ड तथा इसके अनुप्रयोगः वर्तमान समय मे वर्ड प्रोसेसर के रूप में एम. एस. वर्ड को सबसे अधिक प्रयोग में लाया जाता है, जिसमे दस्तावेज तैयार करना तथा उसमें सुधार करना अत्यन्त सरल कार्य है। एम. एस. वर्ड 2003 से बढ़ते क्रम के वर्जन में अनेक नए सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध हैं, जो कि पुराने वर्जन में प्राप्त नही होते थे। इसप्रकार एम. एस. वर्ड के नये वर्जन के नये विकल्पो के साथ हम दस्तावेज तैयार करने, उसमे सुधार या परिवर्तन करने, वेब पेज बनाने तथा किसी अन्य सॉफ्वेयर से समन्वय करने की अनेक सुविधाएँ देता है।

वर्ड प्रोसेसर कि विशेषताएँ:

गतिः एम. एस. वर्ड में टाइपिंग का कार्य तीव्र गति से होता है, क्योकि कोई यांत्रिक प्रक्रिया बाधा नहीं बन पाती। आवष्यकता पड़ने पर एम. एस. वर्ड में बड़ी ही आसानी से दस्तावेज मे परिवर्तन किया

परिवर्तन करने की सुविधा फॉरमेटिंग सम्बन्धी विशेषताएँ:

एम. एस. वर्ड में फॉरमेटिंग सम्बन्धी विषेषताओं के प्रयोग से दस्तावेज को बोल्ड इटैलिक, अन्डरलाइन इत्यादि में परिवर्तित किया जा सकता है।

चित्रण: एम. एस. वर्ड मे चित्रण करने की विशेष सुविधा प्राप्त होती है, जो ड्रॉइंग टूलबार में उपलब्ध होता है।

ओ. एस. ई. (ऑबजेक्ट लिंक्ड एण्ड एम्बेडिंग): एम. एस. वर्ड मे ऑबजेक्ट को जोड़ने तथा व्यवस्थित करने की विशेष सुविधा होती है। ओ. एल. ई. एक विशेष तकनीक है जिसके द्वारा दस्तावेज मे ऑबजेक्ट (चार्ट, पिक्चर, वीडियो क्लिप आर्ट इत्यादि) डाल सकते हैं तथा सूचना को प्रोग्राम तथा ऑबजेक्ट के रूप में साझेदारी कर सकते है।

वर्तनी सुधार (स्पेल चेक):

एम. एस. वर्ड न केवल गलती आंकता है, बल्कि सुधार के अनेक विकल्प भी प्रदान करता है। यह वर्तनी के अतिरिक्त व्याकरण सम्बन्धित त्रुटियों को सुधारने के विकल्प भी प्रदान करता है।

मेल मर्जः

मेल मर्ज, एम. एस. वर्ड द्वारा प्रदत्त एक ऐसी सुविधा है जिसके माध्यम से एक जैसे पत्र या दस्तावेज को अनेक लोगों के लिए एक साथ अल्प सुधार कर के प्रिन्ट लिया जा सकता है, इनमें सामान्य टेक्स्ट के अतिरिक्त कुछ परिवर्तन हो सकते है।

लेखक
भाषा हिन्दी
कुल पृष्ठ 13
PDF साइज़1 MB
CategoryEducation
Source/Creditsdrive.google.com

Related PDFs

Excel Data For Practice PDF

MS Word Practical Exercise PDF

MS Word Notes In Hindi – एमएस वर्ड का नोट्स हिंदी में PDF Free Download

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!