विश्व की प्रमुख नदियाँ | Major Rivers of The World PDF

‘विश्व की प्रमुख नदियाँ और उनसे जुड़ी जानकारी’ PDF Quick download link is given at the bottom of this article. You can see the PDF demo, size of the PDF, page numbers, and direct download Free PDF of ‘Major Rivers of The World And Their Related Information’ using the download button.

विश्व के प्रमुख नदियों की सूची – List of Major Rivers of The World PDF Free Download

विश्व के प्रमुख नदियों की सूचि

विश्व की नदियाँ और शहर

शहरनदी के किनारे
बगदादटिगरिस
बैंकाकछाऊ फ्राया
बेलग्रेडडेन्यूब
बर्लिनस्प्री, हेवल
बुडापेस्टडेन्यूब
काइरोनील
ढाकाबुरिगंगा
फ्रैंकफर्टमेन
कराचीसिंधु
काठमांडूबागमती
लाहौररवि
लिस्बनटेगस
लंडनथेम्स
मोंट्रियलसेंट लॉरेंस
मास्कोमॉस्क्वा
न्यू यार्कहडसन
पेरिससीन
रोमटाइबर
शंघाईहुवांग्पु
वियनाडेन्यूब

विश्व की लंबी नदियाँ

दुनिया में सबसे लंबी नदी है नील( लंबाई 6,650 कि.मी.)
यूरोप में सबसे लंबी नदी है वोल्गा ( लंबाई 3,530 कि.मी.)
एशिया में सबसे लंबी नदी है यांग्त्जे ( लंबाई 6,300 कि.मी.)
उत्तरी अमेरिका में सबसे लंबी नदी है मिसौरी-मिसिसिपी ( लंबाई 5,971 कि.मी.)
दक्षिण अमेरिका मे सबसे लंबी नदी है अमेज़न (लंबाई 6,400 कि.मी.)
संयुक्त राज्य अमेरिका की सबसे लंबी नदी है मिसौरी-मिसिसिपी
चीन की सबसे लंबी नदी है यांग्त्जे ( लंबाई 5,971 कि.मी.)
भारतीय महाद्वीप की सबसे लंबी नदी है सिंधु (लंबाई 3,180 कि.मी.)
आस्ट्रेलिया की सबसे लंबी नदी है मुरे-डार्लिंग (लंबाई 3,720 कि.मी.)
यूनाइटेड किंगडम की सबसे लंबी नदी सेवर्न (लंबाई 354 कि.मी.)
विश्व की सबसे बड़ी नदी (पानी की मात्रा के संदर्भ में) अमेज़न
विश्व की सबसे गहरी नदी है कांगो जो ज़ैरे नदी के नाम से भी जानी जाती है ।

विश्व नदियों पर कुछ जरुरी जानकारी

विश्व के चार राजधानी शहर बुडापेस्ट (हंगरी), बेलग्रेड (सर्बिया), वियना (ऑस्ट्रिया) और ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया) डेन्यूब नदी के किनारे स्थित है । यह नदी दस राष्ट्रों को छूते हुए या होकर बहती है । वे राष्ट्र है जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया, हंगरी, क्रोएशिया, सर्बिया, बुल्गारिया, रोमानिया, यूक्रेन और मोलदाविया ।
दो बार भूमध्य रेखा को पार करने वाली नदी है ज़ैरे ।
ह्वांग हो या पीली नदी को चीन के दु:ख के रूप में जाना जाता है ।
नील नदी भूमध्य रेखा के दक्षिण से शुरू होती है और कर्क रेखा को पार कर समुद्र में जा मिलती है ।
लिम्पोपो नदी दो बार मकर रेखा को पार करती है ।
अमेज़न नदी पर कोई पुल नही है ।
सऊदी अरब, कुवैत, यमन, बहरीन, कतर आदि ऐसे कुछ देश हैं जिनमे कोई नदी नही बहती है ।

List Of Rivers Of The World Length Wise In Hindi

क्र. सं.नदी का नामसंबंधित देश/ क्षेत्रउद्गम स्थलगिरने का स्थाननदी की लंबाई
(In KM)
1.नील नदीअफ्रीकाविक्टोरिया झीलभूमध्य सागर6690
2.अमेजन नदीब्राजीलएंडीज पर्वत (पेरू)अटलांटिक महासागर6300
3.वोल्गा नदीरूसवोल्गाई पर्वतकैस्पियन सागर3531
4.राइन नदीजर्मनीआल्पस पर्वतउत्तरी सागर1233
5.डेन्यूब नदीजर्मनी सहित 5 देशब्लैक फॉरेस्टकाला सागर2842
6.सीन नदीफ्रांसमध्यवर्ती पठारी क्षेत्रइंग्लिश चैनल777
7.पो नदीइटलीअल्पस पर्वतएड्रियाटिक सागर652
8.टाइबर नदीइटलीऐपेनाइंज पर्वतटायरीनियन समुद्र406
9.यूराल नदीरूसयूराल पर्वतकैस्पियन सागर2428
10.टिगरिस नदीइराकहजार झीलशत अल-अरब नदी1900
11.ह्वांगहो नदीचीनतिब्बत का पठारबो हाई की खाड़ी5464
12.यांगसी नदीचीनतिब्बत का पठारपीला सागर5797
13.मिकांग नदीचीन, थाईलैंड,कंबोडिया,
लाओस, वियतनाम
तिब्बत का पठारदक्षिण चीन सागर4350
14.साल्वीन नदीचीन, थाईलैंड, म्यांमारतिब्बत का पठारअंडमान सागर3289
15.इरावती नदीम्यानमारअराकान पर्वतमर्तबान की खाड़ी2288
16.मिसिसिपी मिसौरी नदीअमेरिकारेड रॉक, मोंटानामेक्सिको की खाड़ी5970
17.ओब नदीरूसअल्ताई पर्वतओब की खाड़ी5567
18.कांगो-जायरे नदीकांगोकांगो देशअटलांटिक महासागर4371
19.मर्रे डार्लिंग नदीऑस्ट्रेलियाहिंद महासागर3,720
20.येनिसी नदीरूसरन्नू-ओला पर्वतआर्कटिक महासागर4506
21.नाइजर नदीपश्चिम अफ्रीकागिनीगिनी की खड़ी4184
22.लिंपोपो नदीदक्षिण अफ्रीकादक्षिण अफ्रीकाहिंद महासागर1750
23.नीपर नदीरूसवल्दाई पहाड़ियाकाला सागर2201
24.सेंट लॉरेंसकनाडाओंटारियो झीलसेंट लॉरेंस की खाड़ी3058
25.रियो ग्रांडेअमेरिकासान जुआन पर्वतमेक्सिको की खाड़ी3034
26.डॉन नदीरूसतुला, रूसआज़ोव सागर1968

विश्व की नदियों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

  • अमूर नदी रूस और चीन के बीच में प्राकृतिक सीमा बनाती हैं |
  • यूक्रेन की सबसे बड़ी नदी नीपर नदी है, जोकि रूस, बेलारूस और यूक्रेन से बहती हुई काले सागर में गिरती है |
  • पो नदी इटली में बहती हैं और इसे इटली की गंगा कहते हैं |
  • जायरे नदी, जिसे कांगो नदी भी कहते हैं यह भूमध्य रेखा को दो बार काटती है |
  • लिंपोपो नदी दक्षिण अफ्रीका में बहती हैं और यह मकर रेखा को दो बार काटती हैं |
  • पश्चिम अफ्रीका में बहने वाली नाइजर नदी को तेल नदी के रूप में भी जाना जाता है |
  • विक्टोरिया जलप्रपात जांबेजी नदी पर स्थित है, जो कि जांबिया और जिंबाब्वे के मध्य बहती हैं और हिंद महासागर में गिरती हैं |
  • मिसिसिपी और मिसौरी नदियां मिलकर मिसिसिपी-मिसौरी नदी बनाती हैं, जो कि उत्तरी अमेरिका की सबसे लंबी नदी हैं और मेक्सिको की खाड़ी में गिरती है |
  • मेकेंजी नदी कनाडा की सबसे लंबी नदी है |
  • रियो ग्रांडे नदी मेक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच में अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाते हुए मेक्सिको की खाड़ी में गिरती है |
  • डेन्यूब नदी पर यूरोप में 4 देशों की राजधानी स्थित है |
    • यह चार राजधानी शहर निम्न है –
      1. बुडापेस्ट (हंगरी)
      2. बेलग्रेड (सर्बिया)
      3. वियना (ऑस्ट्रिया)
      4. ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया)

भारत के पड़ोसी देशों की सबसे लंबी नदी

  • नेपाल की सबसे लंबी नदी करनाली नदी हैं |
  • श्रीलंका की सबसे लंबी नदी महावेली गंगा है |
  • अफगानिस्तान की सबसे लंबी नदी हेलमंड नदी हैं |
  • म्यानमार की सबसे लंबी नदी इरावती नदी है |
  • पाकिस्तान की सबसे लंबी नदी सिंधु नदी है |
  • बांग्लादेश की सबसे लंबी नदी ब्रह्मपुत्र हैं |
  • भूटान की सबसे लंबी नदी मानस नदी हैं |

विश्व की प्रमुख नदियां – महत्वपूर्ण बिंदु

नील नदी

  • नील नदी विश्व की सबसे लंबी नदी के रूप में जानी जाती हैं |
  • नील नदी नीली नील नदी और सफेद नील नदी से मिलकर बनती हैं |
    • सफेद नील नदी विक्टोरिया झील से निकलती हैं और नीली नील नदी इथोपिया के ताना झील में से निकलती हैं और यह दोनों सूडान की राजधानी खार्तूम के पास मिल मिल जाती हैं, उसके बाद यह नील नदी के रूप में बहती हैं |
  • नील नदी भूमध्य सागर में गिरती है |
  • मिस्र (Egypt) को नील नदी की देन कहा जाता है |
  • नील नदी की लंबाई 6,650 किलोमीटर है |
  • सूडान की राजधानी खार्तूम और मिस्र की राजधानी काहिरा नील नदी पर स्थित है |
  • मिस्र देश में नील नदी पर आसवन बांध बना हुआ है |

अमेजन नदी

  • अनेक धाराओं से मिलकर बनी अमेजन नदी की उत्पत्ति एंडीज पर्वत श्रंखला से दक्षिण अमेरिका के पेरू देश में होती हैं |
  • अमेजन नदी पर कोई भी पुल (Bridge) नहीं है इसका कारण है इसका ज्यादातर हिस्सा अमेज़न वर्षावन से गुजरता है,जहां पर कोई बड़ा शहर नहीं है |
  • जल घनत्व के अनुसार अमेजन नदी विश्व की सबसे बड़ी नदी है और यह नदियों द्वारा समुद्र में ले जाने वाले पानी का अकेले 20% हिस्सा ले जाती हैं | अमेजन नदी विश्व की सबसे चौड़ी नदी भी हैं |
  • अमेजन नदी की लंबाई 6,575 किलोमीटर है और यह नील नदी के बाद दूसरी सबसे लंबी नदी है |
  • अमेजन नदी ब्राजील में अटलांटिक महासागर में गिरती है |

यांगसी नदी

  • यांगसी नदी एशिया की सबसे लंबी नदी, विश्व की तीसरी सबसे लंबी नदी और किसी भी एक देश में बहने वाली सबसे लंबी नदी है |
  • यांगसी नदी का उद्गम स्थल तिब्बत का पठार है |
  • यान सी नदी की लंबाई 6,300 किलोमीटर है |
  • यह नदी पूर्वी चीन सागर में गिर जाती है |

ह्वांगहो नदी

  • ह्वांगहो नदी कुनलुन पर्वत से निकलती हैं और पीला सागर में गिर जाती हैं |
  • इसे पीली नदी के नाम से भी जाना जाता है |
  • ह्वांगहो नदी को चीन का शोक कहा जाता है |
  • इस नदी को प्राचीन चीनी सभ्यता का जन्म स्थान भी कहते हैं |
कर्क रेखा को दो बार पार करने वाली नदी कौन सी है ?

भूमध्य रेखा को दो बार काटने वाली नदी का नाम है जायरे नदी | इसे कांगो नदी के नाम से भी जानते हैं और यह पश्चिम अफ्रीका महाद्वीप में बहती है |

एशिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है ?

एशिया की सबसे लंबी नदी यांग सी हैं जो कि चीन में बहती है | या किसी नदी तिब्बत के पठार से निकलकर पूर्वी चीन सागर में गिरती हैं और यह 6300 किलोमीटर लंबी है |

लेखक
भाषा हिन्दी
कुल पृष्ठ 4
PDF साइज़1 MB
CategoryGeography
Source/Creditsdrive.google.com

विश्व की प्रमुख नदियाँ – List of Major Rivers of The World PDF Free Download

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!