‘Hindi Paryayvachi Shabd’ PDF Quick download link is given at the bottom of this article. You can see the PDF demo, size of the PDF, page numbers, and direct download Free PDF of ‘SSC GD Hindi Paryayvachi Shabd’ using the download button.
Hindi Paryayvachi Shabd PDF Free Download

SSC GD Hindi Paryayvachi Shab
जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें हम पर्यायवाची शब्द अथवा प्रतिशब्द कहते हैं ।
हिन्दी में तत्सम पर्यायवाची शब्द ही अधिक पाए जाते हैं जो संस्कृत से हिन्दी में आए हैं । हिन्दी में तद्भव पर्यायवाची शब्दों का अभाव है।
अर्थ – एक जैसे अर्थ का बोध करने वाले शब्द एक दुसरे के पर्यायवाची कहलाते है इसे समानार्थी भी कहते है।
पयार्यवाची के दो प्रकार –
पूर्ण पयार्यवाची :- वे शब्द जो ठीक वही अर्थ अथवा यथावत अर्थ का बोध करावे, पूर्ण पयार्यवाची है – पितृ- पिता
अपूर्ण पर्यायवाची :- वे शब्द जो समान अर्थ का बोध कराए किन्तु अनेकार्थी होता है अपूर्ण पयार्यवाची या समानार्थी शब्द कहलाते है।
पर्यायवाची शब्द Paryayvachi Shabd
अटल – अडिग, पक्का, अविचल, फिर, अपरिवर्तनीय
अमृत – पीयूष, सुधा, अमिय, सोम, सुरभोग, अमी
अतुल – अनुपम, अद्वितीय, बेजोड़, बेमिसाल, बेनज़ीर
अरण्य – वन, जंगल, कानून, विपिन, आटवी, कान्तार
अधर – ओठ, ओष्ठ, रदपुट, लब
अत्याचार – अनाचार, अन्याय, उत्पाद, ज़ुल्म, नृशंसता, अपकार
अधर्मी – निकृष्ट, नीच, पतित, गिरा हुआ, कमीना, कुत्सित, क्षुद्र, घटिया
अधिकार – आधिपत्य, कब्ज़ा, दावा, स्वत्व, हक़, स्वामित्व
अनार – दाड़िम, शुकोदन, शुकप्रिय, रामबीज
अनुपम – अनोखा, अनूप, अनूठा, अद्भुत, अतुल, अद्वितीय, निराला
अनुमान – क़यास, अटकल, अंदाज़
अक्षर – अविनाशी, ब्रह्म, हरफ़
अजनबी – अनजान, अपरिचित, अज्ञात, नावाकिफ़
अंधा – नेत्रहीन, अंधियारा, चक्षुहीन, दृष्टिहीन
अंत:पुर – रानिवास, ज़नानख़ाना, भागपुर, हरम
अंतरंग – आंतरिक, आभ्यंतर, धनिष्ठ, दोस्ताना, भीतरी, मैत्रीपूर्ण, हार्दिक
अंधकार – तम, तिमिर, अँधेरा, अंधियारा, ध्वान्त, तमिस्त्र
अंदाज़ – अटकल, अनुमान, कूत, तख़मीना, ढंग, ढब, तर्ज़, तौर-तरीक़ा
अतिथि – मेहमान, पाहुन, आगन्तुक, अभ्यागत
अधर्मी – निकृष्ट, नीच, पतित, गिरा हुआ, कमीना, कुत्सित, क्षुद्र, घटिया
अधिकार – आधिपत्य, कब्ज़ा, दावा, हक़, स्वामित्व
अनार – दाड़िम, शुकोदन, शुकप्रिय, रामबीज
अनुपम – अनोखा, अनूप, अनूठा, अद्भुत, अद्वितीय, निराला
अकर्मण्य – निकम्मा, आलसी, निखट्टू, निठल्ला
अग्नि – अनल, आग, पावक, ज्वाला, कृशानु
अधीन – आश्रित, निर्भर, नीचे, परवश, मातहत, वशीभूत, अवलंबित
असुर – दानव, राक्षस, निशाचर, दनुज, रजनीचर, तमचर, मनुजाद, दैत्य, सुरारी
अधीर – आकुल, आतुर, उद्विग्न, बेताब, व्यग्र, विकल
अश्व – घोड़ा, तुरंग, तुरंगम, वाजी, हय, घोटक, सैन्धव
अज्ञानी – अबोध, मूढ़, मूर्ख, नादान, अज्ञ, अहमक, भोंदू, उज़बक
अनचाहा – अनभिष्ट, अनिच्छित, अनाकांक्षित, अनभिलषित
अनजान – अजनबी, अपरिचित, अनभिज्ञ, अनचीन्हा, ग़ैर, बेगाना
आँख – नेत्र, नयन, चक्षु, दृग, लोचन, अक्षि, नज़र, अक्ष, चश्म
आकाश – नभ, अम्बर, गगन, व्योम, अनन्त, तारापथ, अन्तरिक्ष, अभ्र, आसमान, फलक, दिव, नाक, खगोल, पुष्कर, शून्य
आम – आम्र, रसाल, सहकार, अमृतफल, अतिसौरभ, पिकबन्धु, मधुदूत, मामूली, सामान्य, साधारण
आत्मा – चैतन्य, ब्रह्म, क्षेत्रज्ञ, सर्वज्ञ, सर्वव्याप्त, विभु, जीव
आयु – उम्र, वय, अवस्था, जीवनकाल, वयस्, ज़िन्दगी
आनन्द – प्रसन्नता, आह्लाद, उल्लास, मोद, प्रमोद, खुशी, सुख, मज़ा, लुत्फ़, हर्ष
आज्ञा – आदेश, हुक़्म, निर्देश, फ़रमान, इजाज़त, अनुमति, अनुज्ञा
आभूषण – अलंकार, भूषण, गहना, आभरण, मण्डन, ज़ेवर, टूम
आश्चर्य – अचम्भा, अचरज, ताज्जुब, विस्मय, हैरत, हैरानी
आदरणीय – सम्माननीय, सम्मान्य, मान्य, समादरणीय
इच्छा – अभिलाषा, आकांक्षा, कामना, चाह, लिप्सा, लालसा, ईहा, स्पृहा, वांछा, मनोरथ, वासना, तमन्ना, अरमान, मुराद, हसरत, आरज़ू
इन्द्र – देवराज, सुरपति, मघवा, पुरन्दर, देवेश, शक्र, शतऋतु, देवेन्द्र, शचीपति, वासव, सुरेश, सहस्त्राक्ष
इन्द्राणी – शची, इन्द्रवधू, ऐन्द्री, इन्द्रा, पुलोमजा
ईर्ष्या – कुढ़न, ख़ार, जलन, डाह, द्वेष, रश्क, मत्सर, स्पर्धा, हसद
ईश्वर – जगदीश, जगन्नाथ, परमात्मा, परमेश्वर, प्रभु, ब्रह्मा, अल्लाह, खुदा, निरंजन, रब, सच्चिदानंद, साईं, साहब, स्वयंभू, परवरदिगार
उत्सव – क्षण, मह, उद्धर्ष, उद्धव, जलसा, जश्न, समारोह, पर्व, त्यौहार
उग्र – अविनीत, उत्कट, उद्दण्ड, उद्धत, कर्कश, तूफ़ानी, तेज़, प्रचंड, विकट, भीषण
उत्साह – उमंग, अध्यवसाय, उत्साह, उल्लास, जोश, हौसला
उन्नति – विकास, उत्कर्ष, उत्थान, अभ्युदय, उठना, प्रगति, तरक़्क़ी, बढ़ोतरी
उदय – आरोहण, उन्नति, चढ़ना, प्रकट होना, उद्गमन
उपहास – मज़ाक, खिल्ली, परिहास, मख़ौल, हँसी
उत्पत्ति – उद्भव, जन्म, जनन, उद्गम, व्युत्पत्ति, पैदाइश, आरंभ, आविर्भाव, उदय, शुरुआत, प्राकट्य, मूल स्रोत, स्रोत
उद्दण्ड – असभ्य, क्रूर, दुराचारी, दुष्ट, अविनीत, उच्छृंखल
उत्पाद – उपद्रव, ऊधम, झगड़ा, दंगा, फ़साद, हंगामा, अशांति
उपवन – बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, गुलशन, आरामगाह
उपयोग – इस्तेमाल, उपभोग, प्रयोग, व्यवहार, सेवन
एकत्र – इकट्ठा, एकमुश्त, पुंजीभूत, संचित, समवेत, संगृहीत, जमा, संकलित
कनक – कंचन, सोना, स्वर्ण, हिरण्य, हेम, हाटक
कमल – सरोज, जलज, पंकज, इंदीवर, नलिन, उत्पल, अंबुज, नीरज, तामरस, सारंग, शतपत्र, कोकनद, राजीव, अरविंद, शतदल, कंज, पुण्डरीक, सरसीरूह, वारिज
कपट – छल, छद्म, धोखा, व्याज, वंचना, प्रवंचना, छलछिद्र, ठगी, दग़ा , फ़रेब, धूर्तता
कपड़ा – वस्त्र, चीर, वसन, अम्बर, पट, दुकूल, परिधान, पोशाक, लिबास, ड्रेस
करुणा – दया, अनुग्रह, अनुकम्पा, कृपा, कारुण्य
कष्ट – दु:ख, वेदना, पीड़ा, क्लेश, खेद, व्यथा, तकलीफ़, दर्द, संताप
कल्याण – शिव, मंगल, क्षेम, शुभ, श्रेय, उपकार, भला, हित
कल्पवृक्ष – देववृक्ष, सुरतरु, पारिजात, कल्पतरु, मंदार, कल्पद्रुम, हरिचंदन
कला – विद्या, कौशल, हुनर, फ़न, शिल्प, करिश्मा, करतब
कान – कर्ण, श्रुति, श्रवणेन्द्रियाँ
कपोत – पारावत, कबूतर, रक्तलोचन, हारीत, परेवा
कमज़ोर – अशक्त, दुर्बल, निर्बल, शक्तिहीन, असमर्थ
कामदेव – मदन, काम, पंचशर, मन्मथ, मनसिज, मार, रतिपति, स्मर, मीनकेतु, पुष्पधन्वा, कुसुमशर, आनंग, कन्दर्प, मनोज
किरण – रश्मि, अंशु, मरीचि, मयूख, दीधिति, कर
क्रोध – गुस्सा, रिस, अमर्ष, कोप, आक्रोश
केश – बाल, कच, कुन्तल, चीकुर, शिरोरूह, मेचक, काकुल
कोष – भंडार, निधि, ख़ज़ाना, आकर, जख़ीरा
कोयल – कोकिल, काक, पिक, बसंतदूत, पाली, वनप्रिय, श्यामा, कलापी
कुत्ता – श्वान, कुक्कुर, शुनक, सारमेय, गंडक, कूकुर, मृगारि, सोनहा
केला – कदली, भानुफल, रम्भा, गजवसा, कुंजरासरा, मोचा
कृष्ण – माधव, मुकुन्द, दामोदर, ब्रजवल्लभ, गोपीनाथ, हृषिकेश, नन्दनन्दन, कंसारी, मुरलीधर, मधुसूदन, द्वारिकाधीश, यदुनन्दन
कौआ – काक, वायस, पिशुन, करट, काण, काग, बलिपुष्ट, एकास, करटक
कुबेर – यक्षराज, किन्नर देव, धनाधिप, राजराज, धनद
कर्ण – सूर्यपुत्र, सूतपुत्र, राधेय, अंगराज
कारीगर – शिल्पी, शिल्पकार, दस्तकार, मिस्त्री, निपुण, प्रवीण, हुनरमंद
कटि – कमर, श्रोणी, लंक, मध्यांग, करिहाँव
कलिका – कली, मुकुल, कोड्मल, कोरक, डोंडी, शिगूफ़ा, गुंचा
कस्तूरी – मृगनाभि, मृगमद, मदलता
कुमारी – कन्या, कुआँरी, अविवाहिता, अनूढ़ा
खंभा – खंभ, स्तम्भ , स्तूप
खर – तेज, तीक्ष्ण, खरा, स्पष्ट
खल – उधम, पामर, नीच, दुष्ट, दुर्जन, कुटिल, धूर्त, शठ
ख़ून – रुधिर, रक्त, शोणित, लहू
खिड़की – वातायन, गवाक्ष, झरोखा, अंतर्द्वार, बारी, दरीचा
गंगा – मंदाकिनी, जाह्नवी, भागीरथी, देवनदी, देवपगा, त्रिपथगा, विष्णुपदी, सुरसरि, सुरधुनी
गजानन – गणेश, विनायक, गणपति, लम्बोदर, गजवदन, भवानीनन्दन, एकदन्त, मूषकवाहन, गिरिजानन्दन, वक्रतुंड, द्वियातृज, हेरम्ब
गण्यमान्य – ख्यातिप्राप्त, ख्यातिनामा, प्रतिष्ठित, यशस्वी, लब्धप्रतिष्ठि
गरुड़ – खगपति, खगेश, नागान्तक, सुपर्ण, वैनतेय
गन्ना – ईक्षु, ईख, ऊख, पौंडा
गाय – धेनु, सुरभी, गौ, दग्धी, भद्रा, गौरी, गैया, माहेयी, गऊ, पयस्विनी
गृह – घर, गेह, धाम, भवन, निकेतन, मकान, सदन, निलय, आगार, आलय, आवास, ओक, अयनशाला, मन्दिर, अयन, वास, निवास-स्थान, शाला
ग़दर – विद्रोह, विप्लव, बगावत
गधा – गर्दभ, गदहा, खर, रासभ, वैशाखनन्दन, खोता, शंखकर्ण
घी – घृत, हव्य, सर्पि, आज्य, अमृत, नवनीत
घड़ा – घट, कलश, कुम्भ, कुट
घाटा – हानि, नुक़सान, क्षति, टोटा
घाव – नासूर, फोड़ा, व्रण
चतुर – नागर, प्रवीण, कुशल, होशियार, विज्ञ, विदग्ध, दक्ष, निपुण, चालाक, पटु
चाँदनी – चन्द्रिका, ज्योत्स्ना, कौमुदी, उजियारी, हिमकर, चंद्रमरीचि, अमृतद्रव, कलानिधि
चाँद – चन्द्र, चन्द्रमा, शशि, निशाकर, कलानाथ, सोम, विधु, क्षपाकर, मृगलांछन, सुधाकर, सुधांशु, हिमांशु, द्विजराज, अमृतनिधान, राकेश, शशांक, मृगांक, इन्दु, मयंक, राकापति, रजनीपति, निशानाथ, तारकेश्वर, महताब
चाँदी – रजत, रूपक, रूपा, रौप्य, कलधौत, रूप्य, जातरूप
चरण – पाद, पद, पैर, पाँव, पग
चरित्र – आचरण, व्यवहार, आचार, शील, चालचलन
चिह्न – निशान, पहचान, लक्षण, अलामत
चोर – तस्कर, मौषक, कुंभिल, रजनीचर, खनक
चंदन – मलय, श्रीखण्ड, मंगल्य, गंधसार, सर्पावास, गंधराज
छत्र – छाता, छतरी, आतपत्र
जल – नीर, सलिल, वारि, जीवन, तोय, उदक, पानी, पय, अम्बु, अमृत, अम्भ, आप, रस, आब
जन – मनुष्य, मनुज, व्यक्ति, लोग, नर, लोक
जगत् – विश्व, दुनिया, संसार, भव, जगती, जग, जहान
जीभ – जिह्वा, रसना, रसज्ञा, रसिका, रसला, ज़बान
जलयान – जहाज़, पोत
झरना – प्रपात, सोता, निर्झर, स्रोत, उत्स
झूठ – असत्य, मृषा, मिथ्या, अनृत
झण्डा – पताका, ध्वज, निशान, ध्वजा, केतन, वैजयन्ती
तरु – पेड़, वृक्ष, पादप, सरोरुह, विटप, द्रुम, रूँख, गाछ, अगम
तलवार – खड्ग, असि, चन्द्रहास, करवाल, कृपाण
तालाब – सर, तड़ाग, पद्माकर, जलाशय, पुष्कर, सरोवर, सरसी, ताल, हृद
तारा – तारक, उडुगन, नक्षत्र, सितारा, उडु
तरकश – तूणीर, तूणी, निषंग, तूण, इषुघि, उपासंग
तोता – शुक, कीर, सुग्गा, दाड़िमप्रिय, रक्ततुण्ड, सुआ
ताम्बा – ताम्र, तामा, रक्तधातु, ताम्रक
दाँत – दन्त, द्विज, रद, दशन, रदन
दास – नौकर, चाकर, सेवक, भृत्य, किंकर, अनुचर, परिचर, परिचारक, सेवादार
दिन – दिवस, वासर, वार
देवता – देव, सुर, अमर, अजर, विवुध, त्रिदश, भगवान
दानव – राक्षस, असुर, दैत्य, दनुज, निशाचर, रजनीचर, दमुल
देह – शरीर, काय, वपु, घट, काया, गात, विग्रह
Language | Hindi |
No. of Pages | 12 |
PDF Size | 0.2 MB |
Category | Education |
Source/Credits | pdffile.co.in |
Hindi Paryayvachi Shabd PDF Free Download