नारी सम्मान योजना फॉर्म | Nari Samman Yojana Form PDF In Hindi

‘नारी सम्मान योजना फॉर्म’ PDF Quick download link is given at the bottom of this article. You can see the PDF demo, size of the PDF, page numbers, and direct download Free PDF of ‘Nari Samman Yojana Form’ using the download button.

नारी सम्मान योजना फॉर्म – Nari Samman Yojana Form PDF Free Download

नारी सम्मान योजना फॉर्म

मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा विपक्ष पार्टी होते हुए भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक नई योजना को शुरू करने का ऐलान किया गया है। जिसका नाम नारी सम्मान योजना है। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। ताकि महिलाएं आर्थिक सहायता राशि प्राप्त कर सशक्त एवं आत्मनिर्भर हो सके और अपने दैनिक खर्चों को पूरा कर सकें। अगर आप भी मध्यप्रदेश की महिला है और नारी सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे MP Nari Samman Yojana क्या है?

भाजपा सरकार की ‘लाडली बहना योजना’ को टक्कर देने के लिए कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में महिलाओं के विकास के लिए नारी सम्मान योजना 2023 शुरू करने जा रही है। जल्द ही मप्र के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ 9 मई 2023 को छिंदवाड़ा के परासिया विधानसभा क्षेत्र से इस योजना की शुरुआत करेंगे और इस योजना के शुभारंभ के बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

इस नारी सम्मान योजना फॉर्म के बारे में अधिक जानने के लिए हमारे लेख को अंत तक पढ़ें। हम आपको इस योजना की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।

MP Nari Samman Yojana 2023

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा राज्य की महिलाओं के लिए नारी सम्मान योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। MP नारी सम्मान योजना का शुभारंभ 9 मई 2023 को छिंदवाड़ा जिले के परासिया में किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं को हर महीने 15,00 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उन्हें सिलेंडर के लिए 500 रुपए अलग से दिए जाएंगे। यानी कुल मिलाकर लाभार्थी महिलाओं को सरकार द्वारा 2,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

सरकार द्वारा नारी सम्मान योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधा भारतीय महिला के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इस योजना के लिए 9 मई से ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती हैं तो इस योजना को सभी जिलों में लागू किया जाएगा। ताकि राज्य की सभी पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ प्रदान किया जा सके। और उन्हें सशक्त एवं समृद्ध बनाया जा सके। 

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना 2023 के बारे में जानकारी

योजना का नामMP Nari Samman Yojana
घोषणा की गईमध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा
योजना का शुभारंभ9 मई 2023  
लाभार्थीराज्य की महिलाएं  
उद्देश्यमहिलाओं को जीवन यापन करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि2000 रुपए  
राज्यमध्य प्रदेश  
साल2023  
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी  

MP Nari Samman Yojana का उद्देश्य

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा नारी सम्मान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

इसके अलावा रसोई गैस सिलेंडर के लिए अलग से 500 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। ताकि महिलाएं अपने दैनिक खर्चों को पूरा कर सके।

और अपने परिवार का भरण पोषण करने में आर्थिक सहायता प्रदान कर सके। जिससे राज्य में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ेगा और महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन व्यतीत कर सकेगी। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं 9 मई से ऑफलाइन आवेदन कर सकती है। 

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना  2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के द्वारा शुरू किया जा रहा है।
  • महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने और बेहतर जीवन यापन करने के लिए 9 मई 2023 को नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से कांग्रेस सरकार द्वारा हर महीने 2000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जिसमें से राज्य की महिलाओं को 1500 रुपए की राशि दैनिक खर्च के लिए और 500 रुपए की राशि गैस सिलेंडर के लिए प्रदान की जाएगी।
  • MP Nari Samman Yojana 2023 के लाभार्थी महिलाओं को प्रदान की जाने वाली की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाएं 9 मई से आवेदन कर सकती है।
  • मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किए जाएंगे।
  • एक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 50,000 महिलाओं के इस योजना के तहत फॉर्म भरवाए जाएंगे।
  • इस योजना का लक्ष्य राज्य की महिलाओं को सशक्तिकरण की ओर देश में सबसे पहला राज्य बनाना है।
  • MP Nari Samman Yojana के माध्यम से राज्य की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार होगा।
  • महिला इस योजना का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेगी। 

Madhya Pradesh Nari Samman Yojana के लिए पात्रता

  • नारी सम्मान योजना काला प्राप्त करने के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल राज्य की महिलाएं पात्र होगी।
  • आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • सभी वर्ग, जाति की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।

मध्य प्रदेश नारी सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु  प्रमाण पत्र
  • समग्र आईडी
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
भाषा हिन्दी
कुल पृष्ठ 1
PDF साइज़0.01 MB
CategoryForm
Source/Credits

Related PDFs

Death Certificate Form PDF In Hindi

नारी सम्मान योजना फॉर्म – Nari Samman Yojana Form PDF Free Download

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!