Indian Geography Notes Hindi PDF Free Download

पुस्तक का मशीनी अंश
भारत बेजोड़ संस्कृति वाला देश है और यह विश्व की प्राचीनतम और महानतम सभ्यताओं में से एक है। यह उत्तर में बर्फ से ढके हिमालय से लेकर दक्षिण में धूप से सराबोर तटवर्ती गांवों और दक्षिण-पश्चिम तट पर आर्द्र उष्णकटिबंधीय जंगलों, पूर्व में ब्रह्मपुत्र घाटी के उपजाऊ क्षेत्र से लेकर पश्चिम में थार रेगिस्तान तक फैला है।
भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किलोमीटर है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पिछले 70 वर्षों के दौरान भारत ने चहुंमुखी सामाजिक-आर्थिक प्रगति की है। आकार की दृष्टि से भारत विश्व में सातवें और जनसंख्या की दृष्टि से दूसरे स्थान पर है।
पर्वतमाला और समुद्र इसे शेष एशिया से पृथक करते हैं और एक विशिष्ट भौगोलिक पहचान प्रदान करते हैं। यह उत्तर में विशाल हिमालय से घिरा है और दक्षिण की ओर विस्तार के साथ कर्करेखा पर शंकु आकार धारण किए पूर्व में बंगाल की खाड़ी और पश्चिम में अरब सागर के बीच हिंद महासागर में फैला है।
पूरी तरह उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित इसकी मुख्य भूमि की अवस्थिति 8°4′ और 37°6′ अक्षांश उत्तर तथा 68°7 और 97°25′ देशांतर पूर्व में है।
उत्तर से दक्षिण तक इसका अक्षांशीय विस्तार करीब 3,214 किलोमीटर और पूर्व से पश्चिम की तरफ देशांतरीय विस्तार करीब 2,933 किलोमीटर है। इसकी स्थलीय सीमा करीब 15,200 किलोमीटर है। मुख्य भूमि, लक्षद्वीप समूह और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित तट रेखा की कुल लंबाई 7,516.6 कि.मी. है।
भौगोलिक पृष्ठभूमि
भारत की सीमा उत्तर-पश्चिम में अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान; उत्तर में चीन, भूटान तथा नेपाल; सुदूर पूर्व में म्यामां और पूर्व में बांग्ला देश से लगती है। पाक जलडमरूमध्य और मन्नार की खाड़ी से निर्मित एक तंग समुद्री चैनल श्रीलंका को भारत से पृथक करता है। देश को मुख्य रूप से 6 अंचलों- उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी, पश्चिमी, मध्यवर्ती और पूर्वोत्तर अंचल में वर्गीकृत किया जा सकता है। यहां 29 राज्य और 7 केंद्रशासित प्रदेश हैं।
प्राकृतिक संरचना
मुख्य भूमि चार भागों- विशाल हिमालय क्षेत्र, गंगा और सिंधु के मैदानी भाग, रेगिस्तानी क्षेत्र और दक्षिणी प्रायद्वीप में बंटी है।
Author | – |
Language | Hindi |
No. of Pages | 109 |
PDF Size | 8 MB |
Category | Educational |
और नोट्स डाउनलोड करे
Topic | |
भारत की भौगोलिक स्थिति | Download |
भारत का भौतिक विस्तार | Download |
भारत की जलवायु | Download |
भारत के उद्योग | Download |
भारत के खनिज नोट्स | Download |
भारत की मृदा | Download |
वनस्पति | Download |
अपवाह तंत्र | Download |
Indian Geography Notes Hindi Book PDF Free Download