इस्लाम का इतिहास – History Of Islam PDF In Hindi

इस्लाम धर्म का इतिहास और महत्‍वपूर्ण तथ्‍य‘ PDF Quick download link is given at the bottom of this article. You can see the PDF demo, size of the PDF, page numbers, and direct download Free PDF of ‘History And Important Facts Of Islam Religion’ using the download button.

इस्लाम का उदय और विस्तार – Rise And Expansion Of Islam PDF Free Download

इस्लाम

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम

मैं अति मेहरबान और दयालु अल्लाह के नाम से आरम्भ करता हूँ।

من إن الحمد لله نحمده ونستعينه ونستغفره، ونعوذ بالله شرور أنفسنا، وسيئات أعمالنا، من يهده الله فلا مضل له، ومن يضلل فلا هادي له، وبعد

आज जबकि हम इक्कीसवीं शताब्दी में प्रवेश कर चुके हैं, संसार के समस्त भागों में रहने वाले मुसलमानों की संख्या एक अरब से अधिक है।

वे भिन्न-भिन्न राष्ट्रों के नागरिक हैं, अलग-अलग भाषाएँ बोलते हैं, और उनका पहनावा भी अलग-अलग किस्म का है।

वे जिन तरीकों से मुसलमान बने वे भी भिन्न-भिन्न प्रकार के थे, और वे परिस्थितियाँ भी भिन्न-भिन्न थीं, जिनके कारण वे अपने-अपने रास्तों पर चले गए।

फिर भी, मुस्लिम समाजों की जड़ें एक अधिक एकीकृत अतीत में समाहित हैं, जिसका प्रारंभ लगभग 1400 वर्ष पहले अरब प्रायद्वीप में हुआ था।

हम इस अध्याय में इस्लाम के उदय और मिस्र से अफगानिस्तान तक के विशाल क्षेत्र में, उसके विस्तार के बारे में पढ़ने जा रहे हैं।

600 से 1200 तक की अवधि में यह इलाका इस्लामी सभ्यता का मूल क्षेत्र था। इन शताब्दियों में इस्लामी समाज में अनेक प्रकार के राजनीतिक और सांस्कृतिक प्रतिरूप दिखते हैं।

इस्लामी शब्द का प्रयोग यहाँ केवल उसके धार्मिक अर्थों में नहीं, बल्कि उस समूचे समाज और संस्कृति के लिए भी किया गया है, जो ऐतिहासिक दृष्टि से इस्लाम से संबद्ध रही है।

इस समाज में जो कुछ भी घटित हो रहा था उसका उद्भव सीधे धर्म से नहीं हुआ था, बल्कि इसका उद्भव एक ऐसे समाज में हुआ था।

जिसमें मुसलमानों को और उनके धर्म को सामाजिक रूप से प्रमुखता प्राप्त थी। ग़ैर-मुसलमान भले ही कुछ गौण सही लेकिन हमेशा इस समाज के अभिन्न भाग रहे, जैसे कि ईसाई प्रदेशों में यहूदी थे।

ऊपर दिए गए इस्लामी क्षेत्रों के सन् 600 से 1200 तक के इतिहास के बारे में हमारी समझ इतिवृत्त अथवा तारीख पर (जिनमें घटनाओं कालक्रम के अनुसार दिया जाताहै) और अर्ध ऐतिहासिक कृतियों पर आधारित है, जैसे जीवन-चरित (सिरा), पैगम्बर के कथनों और कृत्यों के अभिलेख (हदीथ और क़ुरान के बारे में टीकाएँ (तफ़सीर)।

इन कृतियों का निर्माण जिस सामग्री से किया गया था, वह प्रत्यक्षदर्शी वृत्तांतों (अखबार) का बहुत बड़ा संग्रह था, ये वृत्तांत विशेष कालावधि में मौखिक रूप से बताकर अथवा कागज पर लिखित रूप में लोगों तक पहुँचे।

ऐसी प्रत्येक सूचना (ख़बर) की प्रामाणिकता की जाँच एक आलोचनात्मक तरीके से की जाती थी, जिसमें सूचना भेजने (इस्नाद) की श्रृंखला का पता लगाया जाता था और वर्णनकर्ता की विश्वसनीयता स्थापित की जाती थी।

यद्यपि यह तरीका नितांत दोषरहित नहीं था, लेकिन मध्यकालीन मुस्लिम लेखक सूचना का चयन करने और अपने सूचनादाताओं के अभिप्राय को समझने के मामले में विश्व के अन्य भागों के अपने समकालीन लोगों की अपेक्षा अधिक सतर्क थे।

विवादास्पद मुद्दों के मामले में, उन्होंने अपने स्रोतों से ज्ञात एक ही घटना के विभिन्न रूपांतरण प्रस्तुत किए, और उन्हें परखने का कार्य अपने पाठकों के लिए छोड़ दिया।

उनके अपने समय के आस-पास की घटनाओं के बारे में उनका वर्णन अधिक सुनियोजित और विश्लेषणात्मक है और उसे अखबारों का संग्रह मात्र ही नहीं कहा जा सकता।

अधिकतर ऐतिहासिक और अर्थ- ऐतिहासिक रचनाएँ अरबी भाषा में हैं। इनमें सर्वोत्तम कृति तयरी (Tabari) (923 में निधन) की तारीख है, जिसका 38 खड़ों में अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है।

फारसीमें इतिवृत्त संख्या की दृष्टि से बहुत कम है, लेकिन उनमें ईरान और मध्य एशिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।

सीरिया (अरामेहकर की एक बोली) में लिखे ईसाई ग्रंथ और भी कम है, लेकिन उनसे प्रारंभिक इस्लाम के इतिहास पर महत्वपूर्ण रोशनी पड़ती है।

इतिवृत्तों के अलावा, हमें कानूनी पुस्तकें, भूगोल, यात्रा-वृत्तांत और साहित्यिक रचनाएँ जैसे कहानियाँ और कविताएँ प्राप्त होती है।

दस्तावेजी साक्ष्य (लेखों के खंडित अंश, जैसे सरकारी आदेश अथवा निजी पत्राचार)

इतिहास-लेखन के लिए सर्वाधिक बहुमूल्य है, क्योंकि इनमें पूर्व चिंतन कर घटनाओं और व्यक्तियों का उल्लेख नहीं होता।

लगभग समूचा साक्ष्य यूनानी और अरबी पैपाइरस (जो प्रशासनिक इतिहास के लिए बढ़िया है) और गेनिज्ञा अभिलेखों से प्राप्त होता है।

कुछ साक्ष्य पुरातत्वीय (उजड़े महलों में की गई खुदाई), मुद्राशास्त्रीय (सिक्कों का अध्ययन) और पुरालेखीय (शिलालेखों का अध्ययन) स्रोतों से उभर कर सामने आते हैं।

ये आर्थिक इतिहास, कला इतिहास, नामों और तारीखों के प्रमाणीकरण के लिए बहुमूल्य हैं।

लेखक
भाषा हिन्दी
कुल पृष्ठ 20
PDF साइज़7 MB
CategoryEducation
Source/Creditsdrive.google.com

Alternate Download PDF2

इस्लाम का उदय और विस्तार – Rise And Expansion Of Islam PDF Free Download

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!