कोशिका के प्रकार – Types Of Cells PDF In Hindi

‘जीवन की इकाई कोशिका’ PDF Quick download link is given at the bottom of this article. You can see the PDF demo, size of the PDF, page numbers, and direct download Free PDF of ‘Unit Cell Of Life’ using the download button.

कोशिका संरचना एवं कार्य – Cell Structure And Function PDF Free Download

कोशिका के प्रकार

किसी कोशिका के मूल संघटकों का प्रेक्षण करने के लिए एक प्याज लीजिए।

ऊपर की सूखी गुलाबी पत/आवरण को हटा दीजिए। आप इसे प्याज की सफेद मांसल परत से चिमटी की सहायता से अथवा अपने हाथ द्वारा भी अलग कर सकते हैं।

आप प्याज को तोड़ कर भी इसकी पतली झिल्ली को अलग कर सकते हैं। प्याज की झिल्ली का एक छोटा टुकड़ा काँच की स्लाइड पर जल की बूँद में रखिए।

पतली झिल्ली को ब्लेड या चिमटी की सहायता से छोटे टुकड़ों में काटा जा सकता है। इस पर मिथाइलिन ब्लू की एक बूँद डाल कर कवर स्लिप रखिए।

कवर स्लिप रखते समय इस बात का ध्यान रखिए कि कवर स्लिप के अंदर वायु के बुलबुले न हों। सूक्ष्मदर्शी के नीचे स्लाइड का प्रेक्षण कीजिए। इसका आरेख बनाकर नामांकित कीजिए। आप इसकी तुलना चित्र 8.5 से कर सकते हैं।

प्याज की कोशिका की सीमा कोशिका झिल्ली द्वारा परिबद्ध होती है जो एक और दृढ़ आवरण द्वारा आबद्ध होती है जिसे कोशिका भित्ति कहते हैं।

कोशिका के केन्द्र में बनी एवं गोलाकार संरचना होती है जिसे केन्द्रक कहते हैं। केन्द्रक एवं कोशिका झिल्ली के मध्य कहते हैं।

मैं जानना चाहती हूँ कि हो कोशिका मिति की आवश्यकता क्यों होती है।

हम पहले ही पढ़ चुके हैं कि कोशिका झिल्ली कोशिका को आकार प्रदान करती है। पौधों में कोशिका झिल्ली के अतिरिक्त एक बाहरी मोटी परत होती है।

जिसे कोशिका भित्ति कहते हैं। कोशिका झिल्ली को आबद्ध करने वाली यह अतिरिक्त संरचना पौधों की कोशिकाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

पादप कोशिकाओं को ताप में परिवर्तन, तीव्र गति से चलने वाली वायु. वायुमण्डलीय नमी इत्यादि विभिन्न परिवर्तनों से सुरक्षा की आवश्यकता होती है।

वह इन परिवर्तनों से प्रभावित है क्योंकि वे चल नहीं सकते। कोशिकाओं का प्रेक्षण ट्राडेस्कॅशिया, इलोडिया अथवा रोइयों की पत्ती की झिल्ली में किया जा सकता है।

आप इनकी स्लाइड भी उसी प्रकार बना सकते हैं जिस प्रकार प्याज की झिल्ली की स्लाइड बनाई थी। पहेली ने बूझो से पूछा कि क्या वह जंतु कोशिका का भी प्रेक्षण कर सकता है।

क्रियाकलाप

एक स्वच्छ दाँत खांदनी (टूथपिक) अथवा माचिस की तोली जिसका मसाले वाला सिरा तोड़ कर हटा दिया गया हो, लीजिए।

इनकी सहायता से गाल की आंतरिक परत को धीरे से खुरचिए (स्क्रेप कीजिए)। इसे काँच की स्लाइड पर रखे पानी में रखिए। इसमें आयोडीन विलयन की एक बूँद डाल कर इस पर कवर स्लिप रखिए।

आयोडीन विलयन के स्थान पर आप मिथाइलिन लू की 1-2 बूँद डाल सकते हैं। सूक्ष्मदर्शी के नीचे इसका प्रेक्षण कीजिए आपको खुरची हुई परत में अनेक कोशिकाएँ दिखाई देगी (चित्र 8.6)। आप कोशिका मिति, काशिकाव्य एवं केन्द्रक को पहचान सकते हैं।

कोशिका कोशिका भिति अनुपस्थित होती है।

कोशिका व्य

यह एक जैली जैसा पदार्थ है जो कोशिका झिल्ली एवं केन्द्रक के बीच पाया जाता है। कोशिका के अन्य संघटक अथवा कोशिका द्रव्य में ही पाए जाते हैं।

यह हैं, माइटोकांड्रिया, गाल्जीकाय, राइबोसोम इत्यादि। आप इनके विषय में अगली कक्षाओं में पढ़ेंगे।

केन्द्रक

सजीव कोशिका का यह एक महत्वपूर्ण संघटक है। सामान्यतः यह गोलाकार होता है तथा कोशिका के मध्य भाग में स्थित होता है।

इसे सरलतापूर्वक अभिरजित करके सूक्ष्मदर्शी के नीचे आसानी से देखा जा सकता है। केन्द्रक कोशिका द्रव्य से एक झिल्ली द्वारा अलग रहता है जिसे केन्द्रक झिल्ली अथवा केन्द्रकावरण कहते हैं।

यह झिल्ली भी सरंभ होती है तथा कोशिका द्रव्य एवं केन्द्रक के बीच पदार्थों के आवागमन को नियंत्रित करती है।

उच्च आवर्धन क्षमता वाले सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखने पर हमें केन्द्रक में एक छोटी सघन संरचना दिखाई देती है। इसे केन्द्रिका अथवा न्यूक्लिओलस कहते हैं।

इसके अतिरिक्त केन्द्रक में भागे के समान संरचनाएँ होती हैं जो क्रोमोसोम अथवा गुणसूत्र कहलाते हैं।

यह जीन के धारक हैं तथा आनुवंशिक गुणा अथवा लक्षणों को जनक से अगली पीढ़ी में स्थानांतरित करते हैं। गुणसूत्र कोशिका विभाजन के समय हो दिखाई देते है।

लेखक
भाषा हिन्दी
कुल पृष्ठ 4
PDF साइज़1 MB
CategoryEducation
Source/Creditsdrive.google.com

कोशिका संरचना एवं कार्य – Cell Structure And Function PDF Free Download

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!