‘भारत एक खोज पुस्तक’ PDF Quick download link is given at the bottom of this article. You can see the PDF demo, size of the PDF, page numbers, and direct download Free PDF of ‘Bharat Ek Khoj Book’ using the download button.
भारत एक खोज – The Discovery Of India PDF Free Download

भारत के अतीत की झाँकी
चिंतन और सक्रियता से भरे इन सालों में मेरे मन में भारत ही भारत रहा है। इस बीच मैं बराबर उसे समझने और उसके प्रति अपनी प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण करने का प्रयास करता रहा हूँ।
मैं अपने बचपन की ओर लौटा और यह याद करने की कोशिश की कि मैं तब कैसा महसूस करता था। मेरे विकासशील मन में इस अवधारणा ने कैसा अस्पष्ट रूप ले लिया था, और मेरे ताज़ा अनुभव ने उसे कैसे संवारा था।
अपने भौतिक और भौगोलिक पक्षों के अलावा आखिर यह भारत है क्या? अतीत में यह किस विशेषता का प्रतिनिधित्व करता था? उस समय उसे शक्ति देने वाला तत्त्व क्या था?
उसने अपनी उस प्राचीन शक्ति को कैसे खो दिया ? क्या उसने इस शक्ति को पूरी तरह खो दिया है? विशाल जनसंख्या का बसेरा होने के अलावा क्या आज उसके पास कुछ बचा है जिसे जानदार कहा जा सके ?
आधुनिक विश्व से उसका तालमेल किस रूप में बैठता है? भारत मेरे खून में रचा-बसा था और उसमें बहुत कुछ ऐसा था जो मुझे सहन रोमांचित करता था।
इसके बावजूद मैंने उसे एक बाहरी आलोचक की नज़र से देखना शुरू किया। ऐसा आलोचक जो वर्तमान के साथ-साथ अतीत के बहुत से अवशेषों को, जिन्हें उसने देखा था-नापसंद करता था।
एक हद तक मैं उस तक पश्चिम के रास्ते से होकर पहुँचा था। मैंने उसे उसी भाव से देखा जैसे संभवतः किसी पश्चिमी मित्र ने देखा होता।
मैं उसके दृष्टिकोण और रूप रंग को बदलकर उसे आधुनिकता का जामा पहनाने के लिए उत्सुक भी था और चिंतित भी। किन्तु मेरे भीतर शंकाएँ सिर उठा रहीं थीं।
क्या मैंने भारत को जान लिया था? मैं, जो उसके अतीत की विरासत के बड़े हिस्से को खारिज करने का साहस कर रहा था।
उसमें बहुत कुछ ऐसा था जिसे खारिज किया जाना चाहिए था, बल्कि जिसे खारिज करना ज़रूरी था, लेकिन अगर भारत के पास वह कुछ नहीं होता जो बहुत जीवंत और टिकाऊ रहा है,
वह बहुत कुछ जो सार्थक है, तो भारत का वह वजूद नहीं होता जो असंदिग्ध रूप से आज है, और वह हजारों वर्ष तक अपने सभ्य अस्तित्व की पहचान इस रूप में कदापि बनाए नहीं रख सकता था। वह ‘विशेष’ तत्त्व आखिर क्या था?
लेखक | पंडित जवाहरलाल नेहरू -Pt. Javaharlal Neharu |
भाषा | हिन्दी |
कुल पृष्ठ | 399 |
Pdf साइज़ | 14 MB |
Category | इतिहास(History) |
भारत एक खोज – Bharat Ki Khoj Pdf Free Download